नोएडा के फैज -3 के सेक्टर 71 में बीती रात राहुल नाम का एक युवक अपने भाई रोहित के साथ एक होटल पर खाना खाने के लिए पहुंचा था। बताया जाता है कि होटल पर ही काम करने वाले एक वेटर से राहुल का विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि वेटर व राहुल के बीच कहासुनी होने लगी।
इस कहासुनी के दौरान वेटर ने चाकू से राहुल के पेट पर वार कर दिया और फरार हो गया। घायल राहुल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चाकूबाजी की पूरी वारदात इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गयी। अब नोएडा पुलिस फुटेज की मदद से आरोपी वेटर की तलाश में लगी है।
dharmpath.com dharmpath