भोपाल, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में गुरुवार सुबह मौसम साफ रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
राज्य में गुरुवार सुबह आसमान बिल्कुल साफ होने की वजह से धूप झुलसाने वाली रही। बीते 24 घंटों के दौरान बारिश होने और हवा चलने से उमस कुछ कम हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान सभी इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार जताए हैं।
मध्य प्रदेश के तापमान में तेजी से उतार-चढ़ाव जारी है। राजधानी भोपाल में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री, इंदौर में 19.6 डिग्री, ग्वालियर में 24 डिग्री और जबलपुर में 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पूर्व बुधवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री, इंदौर में 30.8 डिग्री, ग्वालियर में 34 डिग्री और जबलपुर में 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath