तिरुवनंतपुरम, 24 सितंबर (आईएएनएस)। तटीय केरल के निचले इलाकों सहित भारतीय तटरेखा पर 25-30 सितंबर के बीच ज्वार-भाटे की चेतावनी जारी की गई है।
पृथ्वी विज्ञान केंद्रीय मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त निकाय इंडियन नेशनल सेंटर फॉर ओशन इंफोर्मेशन सर्विसिज द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार, पेरिजियन स्प्रिंग टाइड जिसे सुपरमून या किंग टाइड भी कहा जाता है, के कारण बाढ़ की संभावना है।
तटीय इलाकों के निवासियों और अन्य सभी को ज्वार-भाटे के कारण भारतीय तटरेखा और केरल तट के समीप दक्षिणी कोच्चि, एल्लीपी, कोल्लम और तिरुवनंतपुरम के अलावा हिंद महासागर के अन्य इलाकों में संभावित बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी गई है।
इस अवधि में ज्वार-भाटों में सवार्धिक उफान होगा।
28-30 सितंबर के बीच इसके सर्वाधिक प्रभाव की संभावना है।
सुपरमून पेरिजियन वसंत ज्वार की स्थिति नए या पूर्ण चंद्रमा के समय होती है, जब चंद्रमा धरती के सबसे नजदीक होता है, जिस कारण ज्वार- भाटों में ज्यादा उफान आता है। ऐसा वर्ष में तीन या चार बार होता है।
dharmpath.com dharmpath