भोपाल, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। झारखंड और छत्तीसगढ़ के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने भी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम द्वारा निर्मित फिल्म एमएसजी-दो के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। बताया जाता है कि इस फिल्म में आदिवासियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है।
राज्य के जनसंपर्क विभाग के आयुक्त अनुपम राजन ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि राज्य सरकार ने एमएसजी-दो के प्रदर्शन पर रोक लगाने का फैसला किया है। यह फैसला आदिवासियों पर टिप्पणी के चलते किया गया है।
ज्ञात हो कि एमएसजी-दो में आदिवासियों पर की गई कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर जनजातीय समुदाय के लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। उसके बाद झारखंड और छत्तीसगढ़ सरकारें जनजातीय समुदाय के मान सम्मान का हवाला देते हुए फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा चुकी है।
dharmpath.com dharmpath