जंग अच्छे व्यक्ति, उनके राजनीतिक आका बुरे : केजरीवाल

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि उपराज्यपाल नजीब जंग अच्छे आदमी हैं, लेकिन उनके राजनीतिक आका बुरे हैं और उनको पद से हटाने से कोई लाभ नहीं मिलेगा, क्योंकि वह केवल प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के आदेशों का पालन कर रहे हैं।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों ही नजीब जंग को हटाने की मांग कर रहे हैं। अजीब बात है। क्या वह गलत हैं? नहीं। वह वही कर रहे हैं, जो पीएमओ उनसे कह रहा है।”

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “उन्हें हटाने का कोई फायदा नहीं होगा। यदि पीएमओ का हस्तक्षेप जारी रहा, तो जंग की जगह पर आनेवाला भी वही काम करेगा। इसका एक ही समाधान है कि पीएओ को दिल्ली सरकार के कार्यो में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “नजीब जंग अच्छे व्यक्ति हैं, लेकिन उनके राजनीतिक आका बुरे हैं।”

भाजपा सांसद उदित राज ने नजीब जंग पर निर्वाचित प्रतिनिधि की बात नहीं सुनने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को उन्हें पद से हटाने की मांग की थी। इससे एक दिन पहले उदित राज के तीन समर्थकों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक अधिकारी से दुर्व्यवहार के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

वहीं, कांग्रेस ने यह कहते हुए जंग को हटाने की मांग की कि वह संविधान के संघीय ढांचे को ठीक से नहीं समझ पा रहे हैं और इसलिए इस पद के योग्य नहीं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493