गुड़गांव में शांति भंग करने को लेकर 100 से अधिक गिरफ्तार

गुड़गांव, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। सार्वजनिक शांति को भंग करने के आरोप में यहां 21 महिलाओं सहित 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से कुछ नशे की हालत में थे। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

लोगों की गिरफ्तारी हरियाणा पुलिस के एक विशेष दस्ते ने शनिवार व रविवार रात के दरम्यान महरौली-गुड़गांव रोड से की।

छेड़छाड़ निरोधी दल के प्रमुख धरना यादव ने आईएएनएस से कहा कि गिरफ्तार होने वाले लोगों की उम्र 20-30 साल के बीच है।

गुड़गांव पुलिस प्रमुख नवदीप सिंह विर्क ने कहा कि अभियान रविवार को भी चलाया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493