नई दिल्ली, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह धूप भरी रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आंशिक तौर पर बादल छाने की संभावना है।”
दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 76 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath