वीरेन डंगवाल के निधन पर अखिलेश ने शोक जताया

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

वीरेन डंगवाल का 68 साल की आयु में सोमवार सुबह बरेली में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। बरेली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

कैंसर से पीड़ित होने के बाद भी वह कई वर्षो से लेखन में सक्रिय थे। कुछ समय पहले ही वह दिल्ली से बरेली आए थे और तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

5 अगस्त 1947 को उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल में जन्मे वीरेन डंगवाल बरेली कॉलेज में हिंदी के अध्यापक रहे थे। वह कई पत्र-पत्रिकाओं का संपादन भी वह कर चुके थे। उनकी प्रमुख रचनाओं में इसी ‘दुनिया में’, ‘दुष्चक्र में सृष्टा’, ‘कवि ने कहा’, ‘स्याही ताल’ आदि रहीं।

वीरेन डंगवाल साहित्य अकादमी पुरस्कार, शमशेर सम्मान, श्रीकांत वर्मा स्मृति पुरस्कार व रघुवीर सहाय स्मृति पुरस्कार से सम्मानित हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493