उप्र में 1500 पेटी अवैध शराब बरामद, 1 गिरफ्तार

लखनऊ/एटा, 29 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पुलिस ने पंचायत चुनावों में बांटने के लिए लाई गई करीब 1500 पेटी शराब, एक ट्रक, 4 बुलैरो बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बाजार में इस शराब की कीमत 60 लाख रुपये से भी अधिक आंकी गई है।

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार रात पिलुआ के थाना प्रभारी धीरजपाल सिंह को सूचना मिली कि जीटी रोड पर नगरिया मोड़ के सामने बने एक गोदाम में अवैध शराब भरा ट्रक उतारा जा रहा है तथा यह शराब यहां से छोटे-छोटे वाहनों में भरकर सप्लाई के लिए जानेवाली है।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस को एक ट्रक से 1500 पेटी हरियाणा निर्मित इम्पीरियल ब्लू व यस गोवा शराब मिली, जिसे वहां मौजूद 4 बोलेरो गाड़ियों में भरा जा रहा था।

पुलिस ने ट्रक व 4 बोलेरो को कब्जे में ले लिया है। मिरहची थानाक्षेत्र के एक आरोपी जितेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी वर्मा ने बताया कि यह शराब जिले के कुख्यात तस्कर बंटू यादव द्वारा तस्करी कर लाई गई थी तथा इसका उपयोग पंचायत चुनावों को प्रभावित करने के लिए किया जाना था। सभी आरोपियों पर गैंगेस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493