ग्वालियर को स्मार्ट सिटी बनाने पर नायडू से चर्चा

भोपाल, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर को स्मार्ट सिटी बनाने के मसले पर महिला बाल विकास मंत्री माया सिंह ने गुरुवार को केंद्रीय शहरी विकास व आवास मंत्री वेंकैया नायडू से मुलाकात कर चर्चा की।

आधिकारिक तौर दी गई जानकारी में बताया गया है कि महिला-बाल विकास मंत्री ने केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात कर ग्वालियर और भिंड में लंबित प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह किया। नायडू ने शीघ्र ही इस संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश मंत्रालय को दिए।

माया सिंह ने केन्द्रीय मंत्री नायडू को बताया कि ग्वालियर नगरीय विकास से संबंधित प्रस्ताव लंबित हैं। इन्हें शीघ्र अनुमति मिल जाने से शहर के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने ग्वालियर को स्मार्ट सिटी बनाने के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने भिंड में सीवर लाइन के प्रस्ताव को भी मंजूरी देने का अनुरोध केन्द्रीय मंत्री से किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493