नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह धूपभरी रही। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आसमान मुख्य तौर पर साफ रहेगा।”
अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 68 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath