अपाहिज भारतीय के हमलावर 2 अल्बानियाई गिरफ्तार

रोम, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। रोम की एक बस में शुक्रवार को एक विकलांग भारतीय किशोर पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में दो अल्बानियाई नागरिकों को दो पुलिस अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के समय पुलिस अधिकारी ड्यूटी पर नहीं थे।

समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार, समाचार पत्र ‘इल मेसागेरो’ की रपट में कहा गया है कि एक अल्बानियाई ने कथित तौर पर अन्य यात्रियों के सामने इस स्कूली किशोर को रोक लिया और उसके बाद उसके साथी ने किशोर की लात-घूसे से पिटाई की और एक अखबार के पुलिंदे से उसके सिर पर हमला किया और उसे अपमानित किया।

जब किशोर के सहपाठियों ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो अल्बानियाइयों ने उन पर भी हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया।

अल्बानियाइयों को इटली विरोधी नस्लवादी कानूनों को तोड़ने और हमला करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493