उप्र : 95 लीटर कच्ची शराब के साथ 10 गिरफ्तार

हरिहरगंज चौकी इंचार्ज इजहार अहमद ने रात में गश्त के दौरान रेलवे लाइन गढ़ीवा के पास से रमेश, रामपाल, मनोज पासवान, ओमप्रकाश, सोनू को 10-10 लीटर अवैध शराब के साथ दबोचा।

इसके अलावा हुसैनगंज थाने के उपनिरीक्षक लियाकत अली ने क्षेत्र के नहर पुलिया बहलोलपुर के पास से अशोक से 20 लीटर, किशनपुर पुलिस ने अवधेश सिंह से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद किया और इन सभी को गिरफ्तार किया।

इसी तरह असोथर पुलिस ने हरिओम से 15 लीटर, गाजीपुर पुलिस ने जयपाल से 10 लीटर, जहानाबाद पुलिस ने शौकीलाल से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल रवाना कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493