उप्र : युवक की धारदार हथियार से हत्या

सीओ (चौक) सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि सआदतगंज बॉर्डर पर स्थित महूमदनगर में सिरकटे नाले के पास तीन फुट की एक संकरी गली में रविवार सुबह 30 साल के एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से युवक की शिनाख्त करने की कोशिश की, पर कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

युवक के पूरे शरीर पर जगह-जगह धारदार हथियार से वार के निशान थे। युवक के शरीर पर काली पैंट और आसमानी शर्ट मौजूद थी। पुलिस को युवक की जेब से सिर्फ 20 रुपये मिले। आशंका जताई जा रही है कि गली में ही युवक का किसी से विवाद हुआ जिसने हत्या का रूप ले लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493