भोपाल, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में मंगलवार सुबह मौसम साफ लेकिन गर्म रहा। धूप तेज रही। मौसम विभाग ने यह सिलसिला आगे भी बने रहने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, इस वर्ष कम बारिश हुई है जिसके चलते अब भी गर्मी का असर बना हुआ है। मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।
राजधानी भोपाल में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, इंदौर में 19.6 डिग्री, ग्वालियर में 20.7 डिग्री और जबलपुर में 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, एक दिन पहले यानी सोमवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री, इंदौर में 36.2 डिग्री, ग्वालियर में 38.1 और जबलपुर में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath