लखनऊ, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में मंगलवार सुबह तेज धूप रही, जिससे तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पारा और चढ़ने की संभावना जताई है।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप रहेगी और अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज किए जाने की संभावना है। दिन में वातावरण में आद्र्रता का स्तर 70 फीसदी तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
राजधानी लखनऊ में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर में 24.3 डिग्री, गोरखपुर में 24.4 डिग्री, इलाहाबाद में 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath