भोपाल, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा से गुरुवार को स्वदेश लौट आए हैं। राजधानी भोपाल पहुंचने पर शिवराज का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
मुख्यमंत्री निवेशकों को लुभाने के मकसद से आठ दिवसीय दौरे पर जापान और दक्षिण कोरिया गए थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और विभिन्न औद्योगिक संस्थानों का भ्रमण किया।
शिवराज ने उन्हें मध्य प्रदेश में निवेशकों और उद्योगपतियों के लिए उपलब्ध सुलभ सुविधाओं के बारे में बताया। साथ ही उन्हें भरोसा दिलाया कि यदि वे मध्य प्रदेश में निवेश करते हैं, तो राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद की जाएगी।
शिवराज गुरुवार को अपनी यात्रा से भोपाल लौटे तो स्टेट हैंगर पर उनकी जोरदार अगवानी की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे।
dharmpath.com dharmpath