इंदौर में पुलिसकर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार

इंदौर, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के इंदौर में दुर्घटना प्रकरण के निपटारे के एवज में दुपहिया वाहन चालक से 15 सौ रुपये की रिश्वत ले रहे सहायक उप निरीक्षक (असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर) को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

आरोपी लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अरुण मिश्रा ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि मनोज परमार और मनीष ने उनसे ये शिकायत की थी कि 29 सितंबर को उनकी मोटरसाइकिल एक स्कूटी से टकरा गई थी, इस पर आजाद नगर थाने में प्रकरण दर्ज हुआ था। थाने के एएसआई बद्री वर्मा ने उनसे इस प्रकरण को निपटाने के लिए पांच हजार रुपये मांगे थे, मगर बाद में सौदा तीन हजार में तय हुआ। इसमें से वे एक बार 700 और एक बार 500 रुपये ले चुके थे।

मिश्रा ने आगे बताया कि गुरुवार को जब तीसरी किस्त में 15 सौ रुपये दिए जा रहे थे, तभी वर्मा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में प्रकरण दर्ज कर रिहा कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493