नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। युद्ध में महिला सैनिकों की भूमिका के मुद्दे पर चर्चा के लिए रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर अगले सप्ताह तीनों सेना प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
मंत्री के एक नजदीकी स्रोत ने कहा, “रक्षा मंत्री युद्ध में महिला सैनिकों की भूमिका के मुद्दे पर चर्चा के लिए अगले सप्ताह तीनों सेना प्रमुखों से मुलाकात करेंगे।”
वायु सेना प्रमुख अरूप राहा ने गुरुवार को घोषणा की कि जल्द में महिला पायलटों को लड़ाकू विमान उड़ाने की मंजूरी दी जाएगी।
dharmpath.com dharmpath