सोनभद्र : महिला को जिंदा फूंका, खुद सल्फास खाया

सोनभद्र, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के पनिकप खुर्द गांव में गुरुवार को एक अधेड़ ने स्कूल में खाना बनाने वाली महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा फूंकने के बाद खुद सल्फास की गोली खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पनिकप खुर्द गांव की रहने वाली परुई देवी (40) प्राथमिक विद्यालय में खाना बनाने का काम करती है, वह गुरुवार को स्कूल खाना बनाने जा रही थी। गांव का ही रहने वाला एक 45 साल के अधेड़ व्यक्ति ने रास्ते में उसके ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

बाद में आरोपी ने खुद सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस घटना के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493