उप्र : पिता के सामने ओझल हो गई बेटी

चिरगांव थानांतर्गत ग्राम सुल्तानपुरा निवासी रामबाबू प्रजापति ग्राम छिरौना के नजदीक नहर किनारे खेत में अपनी 15 वर्षीय बेटी जयदेवी के साथ काम कर रहा था, तभी जयदेवी नहाने के लिए नहर किनारे चली गई। जयदेवी जब नहर किनारे नहा रही थी, तभी उसका पैर फिसल गया। वह नहर में गिर गई और चिल्लाने लगी। बेटी को डूबते देख पिता भी नहर में कूद गया, यह नजारा देख वहां मौजूद ग्रामीणों ने भी नहर में छलांग लगा दी और रामबाबू को बचा लिया और उसकी बेटी की खोजबीन की।

काफी प्रयास के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो वे थक हारकर नहर के बाहर आ गए और इसकी सूचना संबंधित थाने की पुलिस को देकर मदद मांगी। वहीं जब इसकी जानकारी उसके परिजनों के अन्य सदस्यों को हुई तो वे भी नहर किनारे पहुंच गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस देर रात तक किशोरी की तलाश में जुटी रही, लेकिन नहर का बहाव तेज होने के कारण उसका कोई सुराग नहीं लगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493