पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने आईपीएन को बताया कि अब अतिरिक्त कोचों की फीडिंग की व्यवस्था तत्काल कर दी गई है। इससे यात्रियों को इसका तत्काल लाभ मिल सके। इन अतिरिक्त कोचों के सिस्टम पर आते ही गाड़ी के प्रस्थान समय से काफी पहले ही प्रतीक्षा सूची कम होगी या आरक्षण कन्फर्म हो जाएगा। इस व्यवस्था से यात्रियों को सहूलियत के साथ-साथ दलालों पर भी अंकुश लग सकेगा।
यादव ने बताया कि 12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में 21 अक्टूबर को गोरखपुर जंक्शन से और 12590 सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में 23 अक्टूबर को सिकंदराबाद से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath