बिहार में सुबह सुहावनी

पटना, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को मौसम साफ और तेज धूप है।

तापामन में कमी के कारण मौसम खुशगवार बना हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

राज्य के अन्य शहरों में भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री, पूर्णिया का 22.3 डिग्री और गया का 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री, गया का 34.1 डिग्री तथा पूर्णिया का 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493