अमृतसर, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) जाकर अपनी श्रद्धा अर्पित की और कहा कि धर्मगं्रथों का अपमान करके कोई भी शांतिपूर्वक नहीं रह सकता।
केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने प्रार्थना की है कि पंजाब में दोबारा शांति कायम हो। गुरु गं्रथ साहिब के अपमान के विरोध में पिछले कुछ दिनों से पंजाब के कुछ इलाकों में विरोध प्रदर्शन और अशांति व्याप्त है।
केजरीवाल ने कहा, “मैं पंजाब की जनता से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।”
केजरीवाल उन दो युवाओं के परिवारों से मुलाकात के लिए पंजाब पहुंचे, जो फरीदकोट जिले में गुरुग्रंथ साहिब के 100 ज्यादा पóो फाड़े जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में मारे गए।
dharmpath.com dharmpath