दिल्ली के कनॉट प्लेस में शरद काव्योत्सव रविवार को

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क के प्रांगण में रविवार को शरद काव्योत्सव का आयोजन किया जाएगा जिसमें देश भर से कवियों को आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री डा. महेश शर्मा रहेंगे। कार्यक्रम में आमंत्रित कविगणों में पद्मभूषण गोपाल दास नीरज, सोम ठाकुर, डॉ सरिता शर्मा, सरदार प्रताप फौजदार, राजेश चेतन, कपिल तिवारी, वाहिद अली, डॉ रमेश उपाध्याय, अंजू जैन, राजेन्द्र कलकल सहित कई कवि सूची में हैं।

कार्यक्रम के संयोजक कविवर गजेन्द्र सोलंकी का कहना है कि संस्कार भारती कला एवं साहित्य की एक अखिल भारतीय संस्था है जो कला एवं साहित्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति के मूल्यों की प्रतिष्ठा को स्थापित करने का कार्य करती है एवं साहित्य, संगीत, नाटक, नृत्य, चित्रकारी, रंगोली, लोककला, स्थापित्य कला आदि अष्ट विधाओं के संवर्धन एवं सरंक्षण का कार्य करती है।

संस्कार भारती के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता एवं महामंत्री सुबोध शर्मा ने लोगों से निवेदन किया है ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर इस कार्यक्रम को सफल बनाए।

शरद काव्योत्सव एक अखिल भारतीय काव्य साहित्य यज्ञ है जो प्रतिवर्ष शरद पूर्णिमा एवं वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493