नई दिल्ली में हुआ ‘काव्य कौमुदी’ कवि सम्मलेन

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क के प्रांगण में शरद काव्योत्सव का आयोजन रविवार को किया गया जिसमें देशभर से कवियों ने हिस्सा लिया। सम्मलेन में कवियों ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री डॉ महेश शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में उपस्थित कविगणों पद्मभूषण गोपाल दास नीरज, सोम ठाकुर, डॉ सरिता शर्मा, सरदार प्रताप फौजदार, राजेश चेतन, कपिल तिवारी, वाहिद अली, डॉ रमेश उपाध्याय, अंजू जैन, राजेन्द्र कलकल ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया।

कार्यक्रम के संयोजक कवि गजेन्द्र सोलंकी ने कहा कि संस्कार भारती कला एवं साहित्य की एक अखिल भारतीय संस्था है जो कला एवं साहित्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति के मूल्यों की प्रतिष्ठा को स्थापित करने का कार्य करती है एवं साहित्य, संगीत, नाटक, नृत्य, चित्रकारी, रंगोली, लोककला, स्थापत्य कला जैसी अष्ट विधाओं के संवर्धन एवं सरंक्षण का कार्य करती है। संस्कार भारती के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता एवं महामंत्री सुबोध शर्मा ने लोगों का धन्यवाद किया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493