नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में सोमवार को तेज भूकंप के झटकों के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से कहा है कि वे घबराएं नहीं।
उत्तरी भारत के अतिरिक्त पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बड़े हिस्सों में आए भूकंप के तत्काल बाद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “कृपया शांत रहें और घबराएं नहीं।”
रिक्टर पैमाने पर 7.5 की तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में काबुल से 256 किमी उत्तरपूर्व में स्थित जरम में था।
dharmpath.com dharmpath