शिमला, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर भारत में सोमवार को आए भूकंप के झटकों ने हिमाचल प्रदेश को हिला दिया, लेकिन इससे जान-माल को क्षति पहुंचने की कोई खबर नहीं मिली है।
एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि कांगड़ा और चंबा जिलों में झटके ज्यादा महसूस किए गए।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि रिक्टर पैमाने पर 7.5 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके कई सेकेंडों तक राज्य के कई हिस्सों में महसूस किए गए।
भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में था।
dharmpath.com dharmpath