लखनऊ, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव में जमीन के लालच में एक बेटे ने अपने पिता की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी।
थानाध्यक्ष सतरिख जितेंद्र सिंह सेंगर ने मंगलवार को बताया कि गोकुलपुर गांव में शारदा (70) के चार बेटियां और एक बेटा रामानंद है, उसके पास 20 बीघा कृषि भूमि है। बेटे के नशेड़ी होने पर वह अपनी बेटियों को ज्यादा तरजीह देता था।
बेटे को शक था कि पिता जमीन उसे न देकर बेटियों में बांट देगा, इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हुआ और इकलौता बेटा दरवाजे में बैठे पिता पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। रामानंद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath