भारतीयों और अफ्रीकियों की धड़कन एक : मोदी

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और अफ्रीकी देशों की यह मुलाकात दुनिया की एक तिहाई मानवजाति को एक छत के नीचे ले आई है।

उन्होंने कहा, “1.25 अरब भारतीयों और 1.25 अरब अफ्रीकियों के दिलों की धड़कन एक है। यह सिर्फ भारत और अफ्रीका की मुलाकात नहीं है। आज एक-तिहाई मानवजाति के सपने एक छत के नीचे इकट्ठा हुए हैं।”

यहां शिखर सम्मेलन में विभिन्न अफ्रीकी देशों के प्रमुखों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “हम दुनिया में एक सुर में बोले हैं और हमने आपस में समृद्धि के लिए साझेदारी की है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और अफ्रीका के संबंध सामरिक एवं आर्थिक हितों से ऊपर हैं।

मोदी ने यह भी कहा कि भारत अफ्रीका में बुनियादी ढांचे के निर्माण में मदद करेगा।

मोदी ने कहा, “हम अफ्रीका को आपस में जोड़ने में मदद करेंगे। हम बुनियादी ढांचे व बिजली के विकास में सहायता करेंगे और आपके संसाधनों को अधिक मूल्यवान बनाने में मदद करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493