श्रीनगर, 3 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में मंगलवार को ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात और मैदानी इलाकों में हुई बारिश के चलते राज्य में रात्रि तापमान में गिरावट आई है।
स्थानीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने अगले दो दिनों के दौरान राज्य में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “अगले दो दिनों तक मौसम उथल-पुथल भरा बने रहने की संभावना है, क्योंकि हमें जम्मू एवं कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में बर्फबारी व बारिश होने का अनुमान है।”
अधिकारी ने कहा, “पर्वतीय क्षेत्र में ताजा बर्फबारी की वजह से मंगलवार को गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया।”
पहलगाम में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं श्रीनगर में 8.5 डिग्री, करगिल कस्बे में एक डिग्री और लद्दाख क्षेत्र के लेह कस्बे में 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जम्मू के कटरा में 15.8 डिग्री, बनिहाल में 8.7, बटोत में 10.7 डिग्री और भद्रवाह कस्बे में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath