उप्र : गलत ट्रेन में बैठी महिला कूदी, हालत गंभीर

झांसी के वीरांगना नगर निवासी मही शर्मा को ग्वालियर जाना था। इसके लिए वह अपने पति राजेश शर्मा के साथ स्टेशन पर पहुंची और ट्रेन नंबर 12176 चम्बल एक्सप्रेस में बैठ गई। ट्रेन अभी छूटने ही वाली थी कि उसे पता चला कि यह ट्रेन ग्वालियर से चलकर हावड़ा जा रही है।

वह तुरंत ट्रेन से कूद गई। यह देख यात्रियों ने शोर मचाया और इसकी सूचना डिप्टी एसएस को दी। सूचना पाकर डिप्टी एसएस प्लेटफार्म पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर घायल महिला को प्लेटफार्म नंबर एक पर ले आए। इससे पहले कि रेलवे का डॉक्टर आकर उसे प्राथमिक उपचार देता, उसका पति रमेश शर्मा उसे लेकर झांसी मेडिकल कालेज अस्पताल चला गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493