मिश्रा का व्यंग्य, कहा- 70 प्रतिशत भारतीय पाकिस्तानी

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने गुरुवार को एक व्यंग्यात्मक ट्वीट करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में मतदान नहीं करने वाले 70 प्रतिशत भारतीय पाकिस्तानी हैं।

मिश्रा ने ट्वीट किया, “शाहरुख खान, हाफिज सईद हैं, बादल मंडेला, मोदी भारत के लिए सबसे बड़ी बात और भाजपा को वोट नहीं देने वाले 70 प्रतिशत भारतीय पाकिस्तानी हैं।”

गौरतलब है कि सुपरस्टार शाहरुख खान के यह कहने के बाद कि भारत में असहिष्णुता बढ़ रही है, भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उनकी तुलना पाकिस्तानी आतंकवादी हाफिज सईद से की थी।

इससे पूर्व अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था, “पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भारत के नेल्सन मंडेला हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493