वीरभद्र पर फेसबुक पोस्ट करना भारी पड़ा, पत्रकार गिरफ्तार

श्रीनगर, 6 नवंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी करना एक पत्रकार को महंगा पड़ गया। पत्रकार के इस रवैये की वजह से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि हिमाचल प्रदेश के मंडी कस्बे के पत्रकार रजनीश शर्मा को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को बदनाम करने की मंशा से फेसबुक पर टिपप्णी करने के लिए गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने कांग्रेस नेता पूरन चंद की शिकायत पर शर्मा को भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493