राहुल ने पंजाब में पीड़ित किसान परिवार से मुलाकात की

बठिंडा (पंजाब), 6 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पंजाब के बठिंडा जिले में उस किसान परिवार से मुलाकात की, जिसने कर्ज के बोझ के चलते खुदकुशी कर ली थी। बाद में राहुल ने तख्त श्री दमदम साहिब में मत्था टेका।

राहुल ने पंजाब कांग्रेस के प्रमुख प्रताप सिंह बाजवा तथा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ किसान जगदेव सिंह के परिजनों से मुलाकात की, जो कर्ज का बोझ व फसलों की बर्बादी को सह नहीं सके और उन्होंने आत्महत्या कर ली।

राहुल गांधी ने किसान के परिवार को एक लाख रुपये वित्तीय सहायता प्रदान की और उनकी दुर्दशा को सरकार के समक्ष उठाने का भरोसा दिलाया।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने तख्त श्री दमदम साहिब में मत्था भी ठेका, जो सिख धर्म के पांच तख्तों में से एक है और एक महत्वपूर्ण धर्मस्थल है।

उन्होंने गुरुद्वारा में अन्य नेताओं के साथ लंगर में भाग लिया।

राहुल गांधी के पंजाब दौरे का यह दूसरा दिन है।

उन्होंने गुरुवार को उन दो पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की, जो गुरु ग्रंथ साहिब के पन्नों के फाड़े जाने के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में मारे गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493