जनता ने बिहार के अपमान का जवाब दिया : मीसा भारती

पटना, 8 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के जनादेश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती ने रविवार को कहा कि बिहार की जनता ने नरेन्द्र मोदी को बिहार के अपमान का जवाब दिया है।

पटना में सात, सर्कुलर रोड स्थित लालू के आवास के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में मीसा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार की जनता का जो अपमान किया था, जनता ने उसका जवाब दिया है।

पिछले लोकसभा चुनाव में पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से राजद की उम्मीदवार रहीं मीसा ने कहा कि बिहार की जनता मोदी की अपमानजनक बातों से आहत थी।

उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता पर मुहर लगाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493