उप्र : खाई में गिरी वैन, एक युवक की मौत

लखनऊ, 9 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के माल थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार वैन पलटकर खाई में जा गिरी। इस दौरान वैन चालक सोनू (23) की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, नशे में होने की वजह से सोनू ने तेज रफ्तार में वैन दौड़ाई। तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर पलट गई और एक खाई में जा गिरी। खाई में गिरते ही सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इस दुर्घटना की जानकारी दी। बाद में सोनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सोनू की मां माहेश्वरी बेटे की मौत की खबर सुनते ही बेहोश हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493