टीपू सुल्तान जयंती समारोह में संघर्ष, व्यक्ति की मौत (लीड-1)

बेंगलुरू, 10 नवंबर (आईएएनएस)। कोडागू जिले के मदिकेरी में कर्नाटक सरकार द्वारा आयोजित टीपू सुल्तान जयंती समारोह के समर्थकों और विरोधियों के बीच हुए संघर्ष में मंगलवार को एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है।

अधिकारियों ने बताया, मदिकेरी के थिमैया सर्कल पर टीपू सुल्तान समर्थक समूह और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के बीच हुए संघर्ष के दौरान हुए पथराव में कुटप्पा के सिर में चोट लग गई थी।

जिस समय एक मुस्लिम समूह 18वीं सदी में मैसूर के शासक रहे टीपू सुल्तान की जयंती मना रहा था, तभी विहिप कार्यकर्ताओं का एक समूह इसका विरोध करते हुए वहां पहुंच गया। परिणामस्वरूप मंगलवार सुबह दोनों पक्षों के बीच संघर्ष शुरू हो गया। इस संघर्ष में तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विहिप कार्यकर्ताओं ने कुटप्पा की मौत की जांच की मांग की है।

भाजपा ने प्रदेश भर में समारोहों का बहिष्कार करने की सोमवार को घोषणा की थी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद जोशी ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा था कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित टीपू जयंती समारोह में उनके 44 विधायकों और पदाधिकारियों में से कोई भी भाग नहीं लेगा।

मदिकेरी में राज्य सरकार द्वारा आयोजित टीपू सुल्तान जयंती समारोह में पुलिस ने प्रदर्शकारियों पर लाठी-ठंडे बरसाए।

कांग्रेस शासित कर्नाटक में कई हिंदू संगठन टीपू सुल्तान के 165वें जन्म दिवस का विरोध कर रहे हैं।

मंगलुरू में प्रदर्शकारियों में बजरंग दल और राष्ट्रीय स्वयं सेवक (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं के साथ ईसाई भी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493