दिल्ली में धुंध भरी सुबह

नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह धुंध भरी रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा से अधिक 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिनभर आसमान साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 77 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

वहीं, एक दिन पहले यानी मंगलवार को राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 16 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493