पटना, 12 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह धूप निकली और मौसम साफ है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रहने तथा अधिकांश हिस्से में मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री, भागलपुर का 19.8 डिग्री, गया का 16.3 डिग्री तथा पूर्णिया का 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath