धर्मशाला, 14 नवंबर (आईएएनएस)। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने नोबेल विजेता आंग सान सू की को म्यामांर के संसदीय चुनाव में उनकी पार्टी की जीत पर बधाई दी।
दलाई लामा ने शनिवार को आंग सान सू को बधाई देने के साथ यह भी आशा जताई है कि वह लोगों की अकांक्षाओं को पूरा करेंगी।
दलाई लामा ने पार्टी नेशनल लीग फार डेमोक्रेसी (एनएलडी) की जीत के लिए आंग सान सू की को लिखे बधाई पत्र में कहा, “यह जीत लोगों की आशाओं का प्रतिरूप है और आशा है कि आप उनकी अकांक्षाओं और उम्मीदों को पूरा करेंगी।”
उन्होंने आगे कहा, “यह चुनाव म्यांमार के लिए ऐतिहासिक है। मैं आश्वस्त हूं कि सभी इच्छुक पार्टियां शांति और सुलह के लिए इस अवसर का इस्तेमाल करेंगी।”
दलाई लामा ने आंग सान सू को पिछली बैठक में म्यामांर से संबंधित मुद्दों के बारे में हुई चर्चा की भी याद दिलाई।
उन्होंने कहा, “एक बौद्ध साथी के रूप में मैं एक बार फिर आपको समाजों के सभी वर्गो तक पहुंचने की जरूरत के लिए आपको सचेत करता हूं।”
पत्र के अंत में दलाई लामा ने आंग सान सू के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
dharmpath.com dharmpath