चित्रकूट । भारतीय जनता पार्टी में एक बार फिर साठ साल की उम्र पार कर चुके नेताओं के राजनीतिक संन्यास की चर्चा को हवा मिल सकती है। चित्रकूट में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने नानाजी देशमुख की मिसाल पेश करते हुए इस पड़ाव में पहुंच चुके नेताओं को समाजसेवा करने की सलाह दी है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह धर्मनगरी में शनिवार को संत रणछोरदास महाराज के सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के अत्याधुनिक भवन का शुभारंभ करने आए थे। इसके पहले वह नानाजी देशमुख को श्रद्धासुमन अर्पित करने उनके आवास सियाराम कुटीर पहुंचे और उनके विभिन्न प्रकल्पों को नजदीक से देखा।चित्रकूट में हुए सामाजिक कार्यों से शाह इतना प्रभावित हुए कि साठ साल की उम्र पार कर चुके नेताओं को राजनीति न करने की सलाह दे डाली। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम की तपोभूमि ऊर्जा की परिचायक है।
dharmpath.com dharmpath