उप्र : प्रधानी चुनाव के लिए सोमवार से दाखिल होंगे पर्चे

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, नामांकन पत्रों की जांच 18 व 19 नवंबर को की जाएगी, जबकि 20 नवंबर को नामांकन पत्रों की वापसी तथा प्रतीक चिह्न् आवंटित किए जाएंगे। मतगणना 12 दिसंबर को होगी।

राज्य के पश्चिमी इलाकों में कुछ स्थानों पर माहौल खराब होने में देर नहीं लगती, जबकि कई इलाकों में जातीय टकराव होने की आशंका रहती है। इसलिए इस बार मतपेटियों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर रहेगी।

पहले चरण के लिए मतदान 28 नवंबर को सुबह सात बजे से शाम साढ़े चार बजे के बीच होगा। ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव चार चरणों में 28 नवंबर, एक, पांच और नौ दिसंबर को होंगे। मतगणना 12 दिसंबर को कराई जाएगी।

राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे से शाम साढ़े चार बजे तक चलेगा, लेकिन नक्सल प्रभावित चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र में मतदान चार बजे तक ही होगा। जिला और क्षेत्र पंचायत चुनाव के अनुभव का लाभ ग्राम प्रधान चुनाव में मिलेगा।

मतगणना में 15 मतदान स्थल पर तीन मेजें लगाई जाएंगी, जिसमें एक पर ग्राम प्रधान और दो पर ग्राम पंचायत सदस्यों की मतगणना होगी।

मतदान के लिए कुल 178683 बूथ बनाए जाएंगे। 15 फीसदी कर्मचारियों की ड्यूटी रिजर्व में रहेगी। शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए 430 कंपनी केंद्रीय बलों की मांग की गई है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने 250 कंपनी केंद्रीय बलों के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है।

सूबे में मौजूदा ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य का कार्यकाल भी सात नवंबर को ही समाप्त हो गया। प्रदेश के जिन 74 जिलों में चुनाव होगा, उनमें ग्राम प्रधान के 59,162 और ग्राम पंचायत सदस्य के सात लाख से ज्यादा पद हैं। सूबे के गौतमबुद्धनगर जिले में तकनीकी कारणों से अभी यह चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493