अलीराजपुर, 16 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में रविवार देर रात एक जीप अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हुए हैं।
अम्बुआ थाने के प्रभारी रामबाबू शर्मा ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, “गुजरात के दाहोद निवासी बोहरा समाज के लोग बुरहानपुर की दरगाह से दर्शन कर घर वापस लौट रहे थे। तभी अलीराजपुर के अम्बुआ थाना क्षेत्र में जीप अनियंत्रित होकर रपटा के पुल से नीचे जा गिरी। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है।”
शर्मा के अनुसार, इस हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला और पांच बच्चे शामिल हैं। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं। जीप चालक की हालत गंभीर है।
dharmpath.com dharmpath