गोरखपुर, 18 नवंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। छठ पर्व पर भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने पटना-सिकन्दराबाद सुविधा विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है।
गोरखपुर, 18 नवंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। छठ पर्व पर भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने पटना-सिकन्दराबाद सुविधा विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है।
इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 12 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी संजय यादव ने आईपीएन को बताया कि यात्रा में 02794 पटना-सिकन्दराबाद सुविधा विशेष गाड़ी 19 नवम्बर को पटना से 17.30 बजे प्रस्थान कर मुगलसराय से 21.40 बजे, वाराणसी से 22.45 बजे, दूसरे दिन इलाहाबाद से 02.40 बजे, मानिकपुर से 04.42 बजे, सतना से 06.05 बजे, जबलपुर से 09.10 बजे, इटारसी से 13.15 बजे, नागपुर से 18.40 बजे, बल्हारशाह से 22.50 बजे, तीसरे दिन रामागुंडम से 00.50 बजे तथा काजीपेट से 02.22 बजे छूटकर सिकन्दराबाद 04.35 बजे पहुंचेगी।
dharmpath.com dharmpath