नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। विजय केशव गोखले को बुधवार को चीन में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया। वह अभी जर्मनी में भारत के राजदूत हैं।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, “विजय केशव गोखले (भारतीय विदेश सेवा-1981) अभी संघीय गणराज्य जर्मनी में भारत के राजदूत हैं। वह अब जनवादी गणराज्य चीन में भारत के राजदूत होंगे।”
गोखले चीन में अशोक के. कांथा की जगह लेंगे।
जर्मनी के अलावा गोखले हांगकांग, हनोई, बीजिंग और न्यूयार्क में भारतीय राजनयिक की भूमिका निभा चुके हैं।
वह विदेश मंत्रालय में निदेशक-चीन एवं पूर्व एशिया और संयुक्त सचिव-पूर्व एशिया की भूमिकाएं भी निभा चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath