बिहार में धुंध भरी सुबह

पटना, 19 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह कोहरा छाया रहा। इस बीच पछुआ हवा चलने से ठंड भी बढ़ी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए.के. सेन ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे बिहार के वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ी है। इसके प्रभाव के कारण राज्य में कोहरा छाया हुआ है।

केन्द्र के अनुसार, पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री, गया का 14.9 डिग्री तथा पूर्णिया का 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 29 डिग्री, पूर्णिया का 28.1 डिग्री तथा गया का 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493