भारत दुनिया का सर्वाधिक सहिष्णु देश : वेंकैया

जयपुर, 19 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने गुरुवार को कहा कि भारत दुनिया का सर्वाधिक सहिष्णु देश है। उन्होंने हाल की असहिष्णुता की घटनाओं को ‘इक्का-दुक्का’ और ‘जरूरत से ज्यादा बढ़ा चढ़ाकर बताई गई’ घटनाएं बताया।

यहां रिसर्जेट राजस्थान सम्मेलन 2015 में नायडू ने कहा, “हमारा देश मानता है कि पूरी दुनिया एक कुटुंब है। भारत दुनिया का सर्वाधिक सहिष्णु देश है। हम कभी असहिष्णु नहीं हुए और यही राष्ट्र का जीवन दर्शन है।”

दादरी में एक मुस्लिम व्यक्ति की हत्या और लेखकों-कलाकारों द्वारा पुरस्कार लौटाए जाने के संदर्भ में उन्होंने हाल की असहिष्णुता की घटनाओं को ‘अपवाद’ और ‘बढ़ा चढ़ाकर बताई गई घटनाएं’ बताया।

उन्होंने कहा कि समाज का एक हिस्सा ‘देश की नकारात्मक तस्वीर’ बना रहा है।

नायडू ने कहा कि देश अभी तक ‘निर्धनता की राजनीति’ देखता रहा है लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह ‘विकास की राजनीति’ देख रहा है।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री दुनिया में सकारात्मक प्रतिक्रियाएं पा रहे हैं। देश उनके नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493