उत्तर प्रदेश में हल्की धुंध, तापमान में गिरावट

लखनऊ, 20 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित कई इलाकों में शुक्रवार सुबह तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह में हल्का कोहरा रहा। राजधानी में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, हिमालयी क्षेत्र में विक्षोभ की स्थिति बन रही है। इससे पहाड़ी इलाकों के साथ ही मैदानी इलाकों के मौसम में भी बदलाव आएगा।

मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री, कानपुर में 18.1 डिग्री, गोरखपुर में 16 डिग्री, झांसी में 17.4 डिग्री और इलाहाबाद में 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493