झारखंड में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, हत्या

रांची, 20 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को कथित तौर पर दो युवकों ने एक आठ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता अपने परिजनों के साथ बाजार गई थी, वहीं दो युवक उसे मिठाई और नमकीन खिलाने के बहाने एक जंगल के पास ले गए, जहां उन्होंने पहले उसे अपनी हवस का शिकार बनाया, फिर उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

घटना रांची से 140 किलोमीटर दूर जिले के मुसाबनी इलाके में हुई।

ग्रामीणों ने दुष्कर्म और हत्या के संदेह पर दो युवाओं को पकड़ लिया और उन्हें बुरी तरह पीटा। इसके बाद वे अस्पताल में भर्ती हैं।

गौरतलब है कि बुधवार को 13 साल की लड़की के साथ भी उस वक्त दुष्कर्म की वारदात सामने आई थी, जब उसके परिजन छठ पूजा के लिए गए थे, इसके बाद उसे लगा दबाकर मार दिया गया।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल अगस्त तक दुष्कर्म के 905 मामले सामने आए हैं। यह आंकड़ा 2014 में इसी अवधि के दौरान 792 था। इस साल अगस्त तक 1,261 अपहरण के मामले दर्ज किए गए हैं। जनवरी से अगस्त 2014 तक यह संख्या 996 थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493